Posts

Showing posts with the label गठिया कारण लक्षण उपचार

गठिया, कारण, लक्षण, उपचार -

Image
गठिया -Arthritis गठिया रोग में प्रायः घुटनों के जोड़ वाले स्थान पर झिल्ली में सूजन अथवा जमाव के कारण दर्द रहने लगता है | यह रोग अधिकतर 30 से 50 वर्ष की आयु में होता है | स्त्रियां इस रोग से अधिक प्रभावित होती हैं | रोगी चलने-फिरने में असमर्थ हो जाता है | जोड़ों का स्वरूप बदल जाता है, उनमें सूजन हो जाने से चलने-फिरने में भी कठिनाई होती है | रोग अधिक बढ़ने पर हाथों की उंगलियों का स्वरूप भी बिगड़ जाता है | व्यक्ति हाथों से कोई काम ठीक से नहीं कर सकता | अन्य हड्डियां भी प्रभावित होती हैं | गठिया में शरीर के बहुत से अंग धीरे-धीरे रोगग्रस्त होने लगते हैं | कई बार केवल कुछ समय अथवा कुछ वर्षों के लिए शरीर के अन्य भागों में फैलने से पूर्व इसका केन्द्र शरीर का कोई एक जोड़ ही रहता है | बहुत कम ऐसे रोगी हैं जिन्हें यह रोग एकाएक लगा हो | गठिया का कारण - शरीर में यूरिक अम्लों की अधिकता होना इस रोग का प्रमुख कारण माना जाता है | गठिया होने के लक्षण - प्रातःकाल उठते समय जोड़ों में अकड़न महसूस होती है | विशेष रूप से हाथ और पैरों की उंगलियों, कलाई, कोहनी, कंधे, टखनों, घुटन