Posts

Showing posts with the label Health Issues That Affect everyone

स्वास्थ्य मुद्दे जो सभी को प्रभावित करते हैं -Health Issues That Affect everyone

Image
स्वास्थ्य मुद्दे जो सभी को प्रभावित करते हैं    हमारे शरीर में स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानियां बनी रहती हैं, जो उम्र, शरीर, तौर-तरीकों और दिनचर्या के अनुसार होती है। लेकिन इनसे बचने के लिए आयुर्वेद और घरेलू नुस्खे हमारे लिए बहुत कारगर साबित होते हैं। जानिए ऐसे ही 5 रोग और उनके उपचार - 1 जोड़ों का दर्द - जोड़ों का दर्द कभी बढ़ती उम्र तो कभी अन्य कारणों से भी होता है। इसके लिए बथुए का रस बहुत कारगर उपाय है। बथुए के पत्तों का रस निकालकर लगभग 15 ग्राम रोजाना पीने से जोड ़ों का दर्द दूर होता है। सुबह खालीपेट इसे पीना बहुत फायदेमंद होगा। अप चाहें तो शाम के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसे खाली पेट ही पिएं और दो घंटे बाद तक कुछ भी न खाएं।  2 अत्यधि‍क क्रोध - गुस्सा आना भी एक बड़ी समस्या है। अगर आपको भी बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो अपने दिमाग को शांत रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। ज्यादा क्रोध आने पर रोज सुबह आंवले का मुरब्बा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा गुलकंद का सेवन करना बहुत लाभ देता है। प्रतिदि‍न गुलकंद खाने के बाद दूध पीने स